मोबाइल फोन युजर्स उनके फोन की बैटरी की स्टेटस को दिन में दर्जन बार चेक करते है, क्योंकि बैटरी ही स्मार्टफोन की पावर सोर्स होती है और बैटरी के बिना स्मार्टफोन कुछ नही होता।

स्मार्टफोन को आमतौर पर पूरी तरह से चार्ज करने के लिए 1 -2 घंटे लगते हैं । लेकिन कभी कभी फोन की बैटरी पुरी डाउन होती है और इसे चार्ज करने के लिए आपके पास कुछ ही मिनट होते है| ऐसे वक्त आप ऐसा सोचने का दुस्साहस करते है की वह जल्दी से चार्ज हो जाए| लेकिन वास्तविकता यही है कि, इन 10 मिनटोंमे फोन सिर्फ 2-3% ही चार्ज होगा।

जब आपको सबसे जादा जरूरत होती है तभी ड्रेन होती बैटरी, पुरे विश्व का यही सबसे पहला प्रॉब्लम है| आजकल कई मैन्युफैक्चरर्स Qualcomm's Quick Charge 3.0 टेक्नोलॉजी को कुछ स्मार्टफोन मे इस्तेमाल कर रहे है जिससे फोन 15 से 30 मिनट मे आधा चार्ज हो जाता है| इस टेक्नोलॉजी का उपयोग HTC Desire EYE, M8, Moto X 2014, Nexus 6, Note Edge, Xperia Z2 आदी कुछ मॉडल मे हो रहा है|

अगर आपके फोन मे क्वालकॉम क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी नही है और आपको चार्जिंग के प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है तो दुर्भाग्य से आपको इस गाइड को पढ़ना होगा| यह गाइड फोन को क्विक चार्ज करने के सभी ऑप्शंस को एक्सप्लोर करेगा और निश्चित रूप से आपको चार्जिंग को बूस्ट करने का आईडिया मिल जाएगा|

1) Airplane mode:

हम सभी जानते है कि सबसे बड़ी एंड्रॉयड बैटरी ड्रैनर है फोन का रेडिओ| अगर आप इसे किसी भी तरह से आपके डिवाइस के सभी रेडिओ को शटडाउन कर सकते है, तो इसे फास्ट चार्ज कर सकते है| फोन के रेडिओ को बंद करने का आसान तरिका है फोन को एयरप्लेन मोड पर रखना| तो इससे पहले कि आप चार्जिंग के लिए अपने फोन कनेक्ट करे, इसके सभी ऐप्स को क्लोज करे और फोन को एयरप्लेन मोड पर रखे|

एयरप्लेन मोड आपके फोन के सभी वायरलेस रेडियो को बंद कर देता है जैसे वेब, जीपीएस, ब्लूटूथ आदी| लेकिन इसके साथ इस बात को ध्यान रखे की आप इस दौरान कॉल या टेक्स्ट को भेज या प्राप्त नहीं कर सकते|

2) Turn it off:

अपने फोन को पूरी तरह से स्विच ऑफ करने से फोन एयरप्लेन मोड के मुकाबले अधिक स्पीड से चार्ज होगा| लेकिन फिर से आपको कॉल या अन्य सूचनाओं को मिस करना होगा|

3) Switch off unnecessary features:

अगर आप अपने फोन को एयरप्लेन मोड या स्विच ऑफ करने के लिए सहमत नहीं है तो कम से कम वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और मोबाइल डेटा जो बैटरी पॉवर को जादा कंज्यूम करते है उन्हे तो बंद कर ही सकते है|

4) Close all running apps:

कभी कभी स्लो चार्ज की समस्या आती है क्योंकि बैकग्राउंड मे कई सारे ऐप्स रन होते रहते है| इन सभी ऐप्स को टास्क मैनेजर से बंद कर दें| हर मोबाइल मे टास्क मैनेजर शुरू करने का तरीका अलग अलग होता है| होम बटन या डेडिकेटेड मल्टीटास्किंग बटन को लॉंग प्रेस कर आप टास्क मैनेजर मे चल रहे सभी ऐप्स देख सकते है|

5) Use the right power adapter and cable:

कई यजर्स उनके फोन को अन्य चार्जर से चार्ज करते है| दुसरे चार्जर से चार्ज करने से आपके फोन का नुकसान हो सकता या चार्जिंग की स्पीड कम हो सकती है| क्योंकि सभी चार्जर्स एक ही कैपेसिटी होते और इन चार्जर को आपके स्मार्टफोन के मुताबिक बनाया जाता है जिससे वे फोन को एकदम सही पॉवर दे सके| इसलिए वही जाचर्र इसतेमाल करे जा आपके फोन के साथ आया है| अगर आप अन्य चार्जर युज कर रहे है और वह लो वोल्टेज दे रहा है तो आपका फोन स्लो चार्ज होगा|

6) Use more powerful charger:

अगर आप चार्ज की गति को और जादा बढ़ाना चाहते हैं, तो मार्केट मे उपलब्ध अधिक पावरफुल चार्जर का उपयोग करें। हाई क्वालीटी युएसबी केबल के साथ ब्रांडेड 2Amp वॉल चार्जर आपके स्मार्टफोन की चार्जिंग की स्पीड को बढ़ा देगा|

7) Power Saving Mode:

जब फोन चार्ज हो रहा हो तब पॉवर सेविंग मोड को ऑन रखना काफी फायदेमंद हो सकता है| यह सिस्टम परफॉरमेंस को कम करने के साथ अन्य बैकग्राउंड रिर्सोसेस को बंद करता है जिससे चार्जिंग की स्पीड बढ़ जाती है|

8) Don’t charge from your laptops or computer’s USB ports:

फोन को लैपटॉप या कंप्यूटर युएसबी पोर्ट से कनेक्ट कर चार्ज कर सकते है, लेकिन इससे एक उचित, डेडिकेटेड चार्जर के मुकाबले कम स्पीड मे चार्ज होगा| आमतौर पर कंप्यूटर के यूएसबी पोर्ट जितनी पॉवर सप्लाई करते है उससे अधिक पॉवर लेने की कैपेसिटी आधुनिक एंड्रॉयड फोन मे होती है| इसलिए, पीसी या लैपटॉप के यूएसबी पोर्ट से जुड़ा स्मार्टफोन वॉल चार्जर के मुकाबले धीरे-धीरे चार्ज होता है|

लेकिन अगर आपके पास अन्य कोई ऑप्शन नही है तो डबल पॉइंट यूएसबी कॉर्ड का उपयोग करें, जिसमें एक्सट्रा यूएसबी कॉर्ड दुसरे यूएसबी पोर्ट से अतिरिक्त पॉवर खचती है और चार्जिंग की स्पीड डबल हो जाती है|

9) Find out any other reasons that are charging slowly:

अगर आपका फोन स्लो चार्ज हो रहा है, तो जाँच करें कि क्या यूएसबी केबल मुड़ा हुआ या तुटा हुआ तो नही है| फोन के साथ जो यूएसबी केबल आती है वही इस्तेमाल करना बेहतर है|

10) Use a Mobile App:

गूगल प्ले स्टोर पर कई पेड और फ्री ऐप्स उपलब्ध है, जो फोन की चार्जिंग स्पीड को बूस्ट करने का दावा करते है| यह ऐप्स ऑटोमेटिक बैकग्राउंड मे चल रहे सभी ऐप्स और बैटरी की पावर जादा कंज्यूम कर रहे वाईफाई, 3 जी, मोबाइल इंटरनेट, ब्लूटूथ को क्लोज करते है, जिससे फोन की बैटरी फास्ट चार्ज करने में मदद मिल सकती है|
उनमें से कुछ यहां हैं-

I) Super Fast Charger 5x
ii) Ultra Fast Charger

अगर आप किसी अन्य मेथड का उपयोग कर रहे हैं या अपने एंड्रॉयड फोन की बैटरी के बारे में कुछ अन्य समस्या है तो कमेटस् मे लिखे, आपको जवाब जरूर मिलेगा|







आज आपको एंड्रॉयड फोन के लिये बेहतरीन सिक्योरिटी टिप्स बताये जायेगें, जिससे आप अपने फोन का सुरक्षित रख सकें।

आज आपको एंड्रॉयड फोन के लिये बेहतरीन सिक्योरिटी टिप्स बताये जायेगें, जिससे आप अपने फोन का सुरक्षित रख सकें।

गूगल प्ले से ही नई एप्लीकेशन डाउनलोड करें ....

एंड्रॉयड फोन का सबसे बडा फायदा यह है कि इस प्लेटफार्म के लिये दुनियॉ भर में सबसे ज्यादा एप्लीकेशन उपलब्ध है और उनमें से लाखों तो फ्री में ही मिल जाती हैं। अपने मोबाइल पर नई नई एप्लीकेशन डाउनलोड करने के चक्कर में अधिकतर लोग अविश्सनीय साइटों से एप्लीकेशन डाउनलोड कर लेते हैं। जिनमें मालवेयर और स्पायवेयर का खतरा बना रहता है। गूगल प्ले पर गू्गल द्वारा सभी एप्लीकेशनों का भली भॉति परीक्षण कर उनको आपके प्रयोग के लिये उपलब्ध कराया जाता है। इस कारण यहॉ से डाउनलोड करना ज्यादा सुरक्षित है। एक कारण और भी है एंड्रॉयड भी गूगल द्वारा ही बनाया गया है और अपने ही बनाये आपरेटिंग सिस्टम को भला कौन खराब करेगा।


किसी भी एप्लीकेशन को फोन में Install करने से पहले परमीशन अवश्य चैक करें

जब आप कोई एप्लीकेशन अपने फोन में Install करते हैं, तो वह आपके फोन के विभिन्न फंग्शन को प्रयोग करती है, और उसके लिये अनुमति या permissions मॉगती है, उदाहरणत : जब आप Google Play services को अपने फोन में Install करते हो तो वह आपके फोन के इन 43 फंग्शन जिनमें हार्डवेयर और एप्लीकेशन का प्रयोग करती है -

1. Your accounts
2. find accounts on the device
3. create accounts and set passwords
4. add or remove accounts
5. use accounts on the device
6. read Google service configuration
7. Your location
8. approximate location (network-based)
9. precise location (GPS and network-based)
10. Network communication
11. view Wi-Fi connections
12. view network connections
13. receive data from Internet
14. full network access
15. connect and disconnect from Wi-Fi
16. Phone calls
17. read phone status and identity
18. Storage
19. modify or delete the contents of your USB storage
20. System tools
21. test access to protected storage
22. read subscribed feeds
23. retrieve app ops statistics
24. modify system settings
25. interact across users
26. write subscribed feeds
27. Camera
28. take pictures and videos
29. Other Application UI
30. draw over other apps
31. Your social information
32. read your social stream
33. read your contacts
34. write to your social stream
35. Development tools
36. retrieve system internal state
37. Affects Battery
38. prevent device from sleeping
39. Your applications information
40. run at startup
41. Sync Settings
42. toggle sync on and off
43. read sync settings



ऐसा इसलिये होता है कि कुछ एप्लीकेशन को छोडकर ज्यादातर एप्लीकेशन काम करने के लिये आपके फोन के ज्यादातर हिस्सों (जिसमें हार्डवेयर भी शामिल है) का प्रयोग करती हैं और इन सब को प्रयोग करने की अनुमति आपको एप्लीकेशन डाउनलोड करते समय ही दिखाई देती है। लेकिन जब आप एप्लीकेशन Install कर लेते हैं, तो यह सब बैकग्राउन्ड में चलता रहता है। यानी आपको पता भी नहीं चलता कि आपके फोन के किस हिस्से का प्रयोग किया जा रहा है।

अनजान साइट से अगर गलती से मालवेयर या स्पायवेयर एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली गयी हो तो इन्टरनेट से कनैक्ट होते ही वह आपकी गोपनीय जानकारी चुरायी जा सकती है।



अनावश्यक एप्लीकेशन डाउनलोड न करें



जितना हो सके अपने फोन को क्लीन रखे, बहुत से व्यक्ति अनावश्यक रूप से अपने फोन में एप्लीकेशन डाउनलोड कर लेते हैं, जिससे एक तो फोन की स्पीड काफी कम हो जाती है और दूसरा वायरस का खतरा भी बना रहता है, केवल काम की जरूरी एप्लीकेशन को ही डाउनलोड करें।


फोन के लिये पासवर्ड लॉक/पिन लॉक का प्रयोग कर



अधिकतर लोग अपने स्मार्ट फोन में साधारण लॉक का प्रयोग करते हैं, लेकिन उस समय यह बेकार साबित होता है, जब आपका फोन गुम हो जाये, किसी भी व्यक्ति द्वारा आपका डाटा आसानी से प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन पासवर्ड लॉक या पिन लॉक में इसकी सम्भावना बहुत कम रहती है।

जरूरत पडने पर ही अपने फोन का ब्लूटूथ ऑन करें

अधिकांश लोगों के फोन ब्लूटूथ हमेशा ऑन रहता है, ब्लूटूथ ऑन रहने पर आपके फोन को हैक किया जाना ज्यादा आसान है, इसलिये जरूरत पडने पर ही अपने फोन का ब्लूटूथ ऑन करें, अन्यथा ऑफ रखें।


अपने फोन में रिमोट कन्ट्रोल फंग्शन अवश्य प्रयोग कर

किसी भी स्थिति में फोन खो जाने पर रिमोट कन्ट्रोल फंग्शन द्वारा आप अपने फोन को आसानी से खोज सकते हो, यह आपके फोन का GPS का प्रयोग करके उसकी लोकेशन बताने में मदद करता है, साथ ही आप अपने डाटा को भी सुरक्षित रख सकते हो।

अपने फोन का बैकअप अवश्य रख

अपने एंड्रॉयड फोन का बैकअप अवश्य रखें क्योंकि कभी अगर आपको इसे फारमेट या रीसैट करना पडे तो आपको अपना डाटा वापस मिल जायेगा, अगर आप चाहें तो ऑनलाइन भी अपने फोन का बैकअप ले सकते हैं, जिससे डाटा किसी भी फोन में आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

अच्छा एन्टीवायरस अवश्य प्रयोग करें।



एंड्रॉयड फोन बगैर इन्टरनेट के बेकार है, और अगर इन्टरनेट है तो वायरस का हमला जाने-अनजाने में होने की सम्भावना बनी रहती है, इस लिये एक अचछा एन्टीवायरस अवश्य प्रयोग करें और हॉ उसे अपडेट करते रहें।

Google Search

Follow TRICKSJET

Archive

Copyright © 2013. Tricksjet blog - All Rights Reserved -. Powered by Blogger.

Receive All Free Updates Via Facebook.